{"_id":"5980740a4f1c1b9e198b473e","slug":"prayers-for-rainfall-started-in-alwar-district-of-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश की कामना के लिए पानी में एक पैर पर खड़े होकर किया जाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश की कामना के लिए पानी में एक पैर पर खड़े होकर किया जाप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 01 Aug 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
बारिश के लिए पानी में एक पैर पर खड़े होकर प्रार्थना करते महाराज कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में एक और जहां कई राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है वहीं दूसरी ओर कई जिलों में बारिश नहीं होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है और हर दिन लोग आसमान की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं। मानसून के लगभग आधे बीत जाने के बाद बावजूद अलवर शहर में बारिश ना के बराबर ही हुई है। ऐसे में यहां रोजाना अच्छी बारिश को लेकर दुआओं का दौर जारी है।
आज अलवर के मधुसूदन सेवा आश्रम के फलाहारी महाराज कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य द्वारा कटोरी वाला तिबारा स्थित गोपाल गोशाला में पानी में एक पैर पर खड़े होकर सवा लाख मंत्रों का जाप किया। इस दौरान मधुसूदन सेवा आश्रम में अध्ययन करने वाले छात्रों ने भी जाप में भाग लिया।
मंत्र जाप के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा भी मौजूद रहे। पंडित धर्मवीर शर्मा ने कहा कि राज्य में बारिश को लेकर अतिवृष्टि और अनावृष्टि की स्थिति बनी हुई है। जिसको लेकर फलाहारी महाराज द्वारा महत्वपूर्ण पहल करते हुए आमजन के लिए यह मंत्र जाप किया जा रहा है।