{"_id":"63b67fecd94cfc62993b61d3","slug":"politics-rajasthan-bjp-president-satish-pooniya-asked-for-report-over-alwar-kherli-sabha-obscene-dance","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: अलवर में बीजेपी की जनाक्रोश महासभा में अश्लील डांस पर एक्शन, प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: अलवर में बीजेपी की जनाक्रोश महासभा में अश्लील डांस पर एक्शन, प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने मांगी रिपोर्ट
Thu, 05 Jan 2023 01:40 PM IST
नीरज शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: नीरज शर्मा
Updated Thu, 05 Jan 2023 01:40 PM IST
सार
अलवर के खेड़ली में बीजेपी की जनाक्रोश महासभा के मंच पर अश्लील नृत्य के मामले में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने रिपार्ट तलब की है। अलवर दक्षिण बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरूका से इस मामले की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
अलवर के खेड़ली में बीजेपी जनाक्रोश महासभा में अश्लील डांस पर एक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में भाजपा की जनाक्रोश महासभा के मंच पर महिला के अश्लील नृत्य के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को यह मामला सामने आया था। वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मामला सामने आने के बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस पर एक्शन लिया है। उन्होंने इस मामले को गंभीर अनुशासनहीनता बताते हुए अलवर दक्षिण बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय नरूका से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
पूनिया ने अपने लेटर में यह लिखा-
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने गुरुवार को अलवर दक्षिण जिलाध्यक्ष को पत्र लिखा- ''सार्वजनिक माध्यमों से आपके जिले के खेड़ली कस्बे का एक प्रकरण मेरी जानकारी में आया है। जिसमें बीजेपी जन आक्रोश महासभा के मंच पर एक महिला नृत्य करते नजर आ रही है। इस हरकत से पार्टी की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है। यह एक गंभीर अनुशासनहीनता का मामला है। उस सभा के आयोजक कौन थे? किसके निर्देशन में यह हुआ है? पार्टी के मंचों पर इस तरह के आयोजन की कतई इजाजत नहीं है। आपको निर्देश दिया जाता है कि इस मामले की पूरी जानकारी बिना देरी किए मुझे भिजवाएं।''
विज्ञापन
सीनियर बीजेपी नेताओं की जानकारी में मामला
इस लेटर की कॉपी बीजेपी राजस्थान के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, जयपुर संभाग प्रभारी मदन दिलावर और अलवर दक्षिण जिला प्रभारी विष्णु चेतानी को भी भेजी गई है। पार्टी नेतृत्व तक बीजेपी की जनाक्रोश महासभा में अश्लील डांस की खबरें और वीडियो पहुंच गए हैं। पार्टी हाईकमान ने भी इसे बेहद गम्भीरता से लेते हुए एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला ?
अलवर के खेड़ली कस्बे में मंगलवार को बीजेपी की जनाक्रोश महासभा आयोजित की गई थी। इस दौरान मंच पर ही अश्लील डांस हुआ। सभा में भीड़ जुटाने महिला डांसर को बुलाया गया था। पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में महिला पहले जमकर नाची। फिर अश्लील भाव-भंगिमाओं के साथ डांस शुरू कर दिया।
नेताओं ने डांस पर कार्यकर्ताओं से तालियां भी बजवाईं
सभा में दिल्ली से आए बीजेपी सांसद रमेश विधुड़ी चीफ गेस्ट थे। सांसद के अलावा कई बीजेपी नेता भी कार्यक्रम में मौजूद थे। नेताओं ने डांस पर कार्यकर्ताओं से जमकर तालियां भी बजवाईं। कुछ कार्यकर्ता नाचने-झूमने भी लगे।
ये नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे
मुख्य अतिथि सांसद रमेश बिधूड़ी के साथ ही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी भी कार्यक्रम में थे। विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष संजय नरुका, पूर्व विधायक मंगलराम कोली, पूर्व विधायक रमेश खींची, मुन्नी देवी खोखर, कठूमर प्रधान संगम चौधरी, राजेश जाटव, सुमन चौधरी, रिचा भारद्वाज, पवन जैन, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पंडा, नगरपालिका अध्यक्ष संजय गीजगढिया, जिला मंत्री हरिशंकर खंडेलवाल ने भी सभा को संबोधित किया था। मंडल अध्यक्ष शिवचरण, शिवलाल मीणा, रामोतार चौधरी, संयोजक ओमवीर फौजदार, सह संयोजक शेरसिंह मीणा, राजेश लोहिया, प्रीति रानी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, गजेंद्र सिंह नरूका, सुनील बजाज, शेर सिंह मीणा सरपंच कठूमर, संयोजक आनंद शेखावत, रणवीर चौधरी, सतीश जैमन, हरिओम कटारा, निशा भारद्वाज, सुनीता मीणा, पंकज कटारा समेत कई कार्यकर्ता और पार्टी नेता इस दौरान मौजूद रहे।