{"_id":"59578b354f1c1b472e8b46d2","slug":"police-officer-pushed-uit-officers-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी की दबंगई, दर्ज हुआ राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी की दबंगई, दर्ज हुआ राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 01 Jul 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
यूआईटी अधिकारियों पर रौब झाड़ते डीएसपी धनफूल मीणा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसपी स्तर के एक पुलिस अधिकारी को दबंगई दिखाना महंगा पड़ गया। यूआईटी ने इस अधिकारी के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है।
मामला कोटा के बोरखेड़ा इलाके का है। यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान यूआईटी दस्ते को एक पुलिस अधिकारी की दबंगई का सामना करना पड़ा। यूआईटी की टीम अतिक्रमण हटाए बिना लौट आई। यूआईटी अधिकारियों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है कि उन्हें अटवाल नगर में डीएसपी धनफूल मीणा के मकान के पास नाले पर अवैध निर्माण की सूचना मिली थी। इस निर्माण को हटाने के लिए यूआईटी का दस्ता मौके पर पहुंचा तो मीणा के परिवार ने उसका विरोध किया। इस दौरान मीणा के साथ भी दस्ते के अधिकारियों और कर्मचारियों की नोंकझोंक हुई। उन्होंने दस्ते के कर्मचारियों के साथ धक्का—मुक्की की।
मामला बिगड़ता देख यूआईटी दस्ता लौट आया। बाद में यूआईटी के अधिकारियों ने थाने पहुंचकर धनफूल मीणा के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया। बोरखेड़ा थाने के उपनिरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि यूआईटी के अधिकारियों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है जिसकी जांच की जा रही है।