फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police forcefully removed Women who were sitting on dharna outside house of Minister Prasadi Lal Meena

Rajasthan: चिकित्सा मंत्री के घर के बाहर नौ दिन से धरने पर बैठी थी महिलाएं, पुलिस ने जबरन हटाया

Tue, 13 Dec 2022 11:52 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 13 Dec 2022 11:52 AM IST
सार

पिछले नौ दिनों से महिलाएं एनएनएम भर्ती को पूरी करने की मांग को लेकर धरने पर बैठी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मंगलवार सुबह चार बजे जबरन उन्हें गाड़ियों में बिठाकर ले गई और अलग-अलग स्थानों पर छोड़ दिया।

विज्ञापन
Police forcefully removed Women who were sitting on dharna outside house of Minister Prasadi Lal Meena
मंत्री के घर के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं - फोटो : Social Media

विस्तार

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के आवास के बाहर नौ दिनों से महिलाएं धरने पर बैठी थी। पुलिसकर्मियों ने मंगलवार सुबह महिलाओं को जबरन धरनेस्थल से उठाकर गाड़ियों में ले गई। महिलाएं एनएनम भर्ती 2018 को पूरा करने की मांग को लेकर धरने पर बैठी थीं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार परसादी लाल मीणा के घर के बाहर महिलाएं चार दिन से धरने पर थीं। मंगलवार सुबह चार बजे पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को जबरन धरनास्थल से उठा दिया। इस दौरान पुलिस जवानों और महिलाओं में बहस में बहस हुई। पुलिस जबरन महिलाओं को अलग-अलग स्थानों पर छोड़कर आई। धरने पर बैठी एक महिला ने बताया कि हमारा नौ दिन तक धरना जारी था लेकिन चिकित्सा मंत्री एक बार भी मिलने नहीं आए। सर्द रातों में हम फुटपाथ पर सो रहे थे। मंगलवार सुबह पुलिस आई और हमें जबरन धरनास्थल से हटा दिया।

विज्ञापन
 

प्रदर्शनकारियों महिलाओं का आरोप है कि गहलोत सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। हम एएनएम भर्ती 2018 भर्ती को पूरा करने की मांग कर रही है। कोर्ट के आदेश के बाद भी अधिकारी एएनएम भर्ती को पूरा नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed