{"_id":"5a0a63544f1c1b8e698bb52b","slug":"police-claim-that-ummar-khan-and-two-others-have-criminal-record","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलवरः उमर व उसके साथी थे आदतन गो-तस्कर, रात को चोरी की पिकअप में ले जा रहे थे गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवरः उमर व उसके साथी थे आदतन गो-तस्कर, रात को चोरी की पिकअप में ले जा रहे थे गोवंश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
उमर खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथित गो-तस्कर उमर खान की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां एक ओर सोमवार को भी उमर खान का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। वहीं दूसरी ओर अलवर पुलिस का कहना है कि उमर खान व उसके दो साथी आदतन गो-तस्कर हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नौ नवंबर की रात को वे चोरी की पिकअप में गायों को ले जा रहे थे। जब उन्हें कथित गो-रक्षकों ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों और से ही कई राउंड फायरिंग हुई। इस बीच उमर को गोली लग गई और वह गिर गया। इस घटना में उमर की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान उसके साथ ताहिर को भी हाथ में दो गोलियां लगीं। ताहिर भी गो-तस्करी के दर्ज मामलों में पुलिस का वांटेड था। घटना में घायल ताहिर का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनका तीसरा साथ जावेद फरार हो गया। जावेद अब तक पुलिस के सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
दो कथित गो-रक्षक गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी
crime scene
इस बीच जांच के दौरान ही पुलिस ने दो कथित गो-रक्षक रामवीर गुर्जर व भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चार फरार हुए अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस लगातार इनकी तलाश में दबिश दे रही है।
उमर खान के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सोमवार को जयपुर के गांधी सर्किल पर प्रदर्शन किया। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए परिजनों ने अभी तक उमर खान का पोस्टमार्टम भी नहीं होने दिया है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी अलवर के बहरोड़ में कथित गो-तस्कर पहलू खान की मौत का मामला तूल पकड़ चुका है। इस मामले की गूंज संसद तक में सुनाई दी थी।