फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Police caught the fake beggars

न विकलांग न विकृति, पुलिस ने धरा तो खुली भिखारियों की पोल

Sat, 04 Mar 2017 06:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 04 Mar 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
Police caught the fake beggars
नकली पांव लगाता भिखारी - फोटो : डेमो पिक
प्रसिद्ध खाटूश्याम जी मेले में आस्था की बयार के बीच अजीबो—गरीब हालात भी नजर आ रहे है। ऐसा ही एक नजारा शनिवार को उस वक्त नजर आया जब पुलिस ने यहां भिक्षावृत्ति में लगे लोगों की धरपकड़ की तो कई भिखारियों की पोल खुल गई। इतना ही नहीं पुलिस इनकी दिव्यांगता का टेस्ट कराने अस्पताल ले गई तो सामने आया कि किसी ने जला हुआ दिखाने के लिए कैमिकल लगा रखा था तो किसी ने बिना चोट प्लास्टर बांध रखा था।
विज्ञापन


दरअसल इस लक्खी मेले में सैकड़ों भिखारी भी विभिन्न स्थानों से आ गए है। इनसे दर्शनार्थियों को हो रही परेशानी और अपराधों की रोकथाम के लिए रींगस थाना पुलिस ने छापे मारे। खुद को दिव्यांग दिखाकर भीख मांगने वाले लोगों की जांच की गई तो उनके अंग सलामत निकले। 
विज्ञापन


स्वयं को बीमार बताकर भीख मांग रहे भिखारियों को चिकित्सकों के पास ले जाया गया तो उनकी भी पोल खुल गई। डाक्टरों का कहना था कि लोगों से पैसे मांगने के चक्कर में ये लोग कैमिकल व अन्य बनावटी सामान का उपयोग कर खुद को विकृतियों से ग्रसित बता रहे हैं। रींगस पुलिस थाना प्रभारी महेश कुमार की ओर से की गई इस कार्रवाई में ऐसे आधा दर्जन भिखारी पकड़े, जो हाथ पैर जले होने व अन्य शीरिरीक विकृतियों को दिखा भीख मांग रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed