फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   police arrested seven tantrik in rajasthan

डायन-चुड़ैल बताकर मासूमों को मौत के मुंह तक ले जाने वाले बाबाओं की अब नहीं खैर

Mon, 25 Sep 2017 11:08 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 25 Sep 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
police arrested seven tantrik in rajasthan
फाइल फोटो।
तंत्र मंत्र के नाम पर अंधविश्वास का मकड़जाल फैलाने वाले बाबाओं की अब खैर नहीं है। पुलिस ने मासूम लोगों को मौत के घाट तक ले जाने वाले एेसे बाबाओं को धरने की मुहिम छेड़ दी है।
विज्ञापन



राजस्थान में डीजीपी अजीत सिंह के आदेश के बाद पुलिस ने ऐसे ढोंगी बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई प्रारंभ की है। जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिन में राजस्थान के अलग-अलग जिलों से सात तांत्रिकों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन



वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों की जान लेने वाले इन बाबाओं के निशाने पर विशेषकर बच्चे और महिलाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये तांत्रिक किसी को डायन बताते हैं तो किसी को चुड़ैल

police arrested seven tantrik in rajasthan
फाइल फोटो।

कभी डायन तो कभी चुड़ैल बताकार पर महिलाओं व बच्चों पर अत्याचार के सबसे अधिक मामले राजस्थान से सामने आते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार बीते चार-पांच वर्षों में ऐसे तांत्रिकों का शिकार होकर करीब 90 से अधिक लोगों की जान जा चुके है।

राजस्थान के जिन जिलों में पुलिस की विशेष नजर है उनमें उदयपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, अजमेर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ व बारां सम्मलित है। रविवार को उदयपुर में डायन बताकर एक वृद्धा की हत्या करने का मामला भी सामने आया है। वहीं कुछ दिन पूर्व अजमेर में भी इसी तरह का मामला सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed