{"_id":"5a8816ae4f1c1b805a8ba43f","slug":"pnb-fraud-ed-raided-more-than-20-geetanjali-jewellers-showrooms-and-buildings-in-many-states","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी घोटाला: ईडी ने तीन जगह मारे छापे, ज्वैलरी समेत दस्तावेज जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी घोटाला: ईडी ने तीन जगह मारे छापे, ज्वैलरी समेत दस्तावेज जब्त
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 17 Feb 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
पंजाब नेशनल बैंक में हुए महाघोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई आज भी जारी रही। ईडी की टीम ने इस घोटाले से जुड़े संस्थान गीतांजलि ज्वैलर्स के अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की।
ईडी की टीम राजधानी जयपुर में तीन दिन से छापामारी कर रही है। इस दौरान आज सीतापुरा और जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित डब्ल्यूटीपी में स्थित शोरूम में कार्रवाई की। इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए है।

20 से ज्यादा शहरों में कार्रवाई
nirav modi
जानकारी के अनुसार, सीतापुरा में गीतांजलि ज्वैलर्स की एक बिल्डिंग को सीज किया गया है और वहां से करीब तीन करोड़ की ज्वैलरी जब्त की है। जबकि वर्ल्ड ट्रेड पार्क में गीतांजलि ज्वैलर्स के दो शोरूमों पर ईडी की टीम ने जांच की। इस दौरान यहां से कागजात भी जब्त किए गए है।
इस घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की फर्मों पर छापामारी की जा रही है। देशभर में 20 से ज्यादा ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय कार्रवाई कर रहा है। ये छापे मुंबई, पुणे, सूरत, हैदराबाद, कोयंबटूर और जयपुर में पड़े हैं।