फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   pm modi rajasthan jaipur school exam passage cause of teacher suspension

पीएम मोदी पर एग्जाम में आए पैसेज को देख चकरा गए बच्चे और सस्पेंड हो गए दो टीचर...

Thu, 14 Dec 2017 01:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 14 Dec 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
pm modi rajasthan jaipur school exam passage cause of teacher suspension
शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी
विपक्ष अभी तक यह आरोप लगाता आया है कि भाजपा और आरएसएस मिलकर अपने राजनीतिक एजेंडे को शिक्षा व्यवस्था में जबरन सम्मलित करा रहे हैं। विपक्ष के इन आरोपों को राजस्थान में और हवा मिल गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान में आयोजित स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के दौरान भी कुछ एेसा ही हुआ। जब दसवी के अंग्रेजी के पेपर में पीएम मोदी से सबंधित एक पैसेज बच्चों को मिला। हालांकि पीएम मोदी से सबंधित यह पैसेज चर्चाओं में उसमें आई गलतियों के कारण रहा।
विज्ञापन


दरअसल इस पैसेज में 20 से ज्यादा स्पेलिंग मिस्टेक थीं। जिसे देखकर बच्चों का सिर चकरा गया। जब इस घटना की जानकारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को मिली तो अधिकारियों की पांव तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिटिंग फर्म पर भी होगी कार्यवाही

pm modi rajasthan jaipur school exam passage cause of teacher suspension
फाइल फोटो।
हालांकि उनका कहना था कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा जिला स्तर पर आयोजित होती है। इसलिए बोर्ड से उनका सीधा सबंध नहीं है। वहीं जयपुर में जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए सरकारी टीचर सरिता यादव और रितु भार्गव को निलंबित कर दिया है। पैसेज में गलतियों के कारण इन टीचर पर कार्रवाई की गई।

जयपुर के डीईओ के अनुसार उस ​प्रिंटिंग फर्म पर भी कार्रवाई की जाएगी जिसने यह पेपर प्रिंट किया है। गौरतलब है कि अंग्रेजी के इस पेपर में crowd puller को croad puller, gujarat को gujrat, speaker को spoker सहित कई गलतियां थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed