फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   plastic carry bag ban in jaipur

जयपुर में आज से प्लास्टिक कैरीबैग बैन, उपयोग किया तो मिलेगी सजा

Thu, 15 Jun 2017 09:38 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 15 Jun 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
plastic carry bag ban in jaipur
फाइल फोटो।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बृहस्पतिवार से प्लास्टिक कैरी बैग  उपयोग पर बैन प्रभावी हो गया है। जयपुर नगर निगम के मेयर अशोक लाहोटी के अनुसार कैरी बैग खरीदने—बेचने या उपयोग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मेयर के अनुसार बैन का उल्लंघन करने वालों पर एक लाख तक का जुर्माना या पांच वर्ष की सजा का प्रावधान है। गौरतलब है कि पिछले माह जारी स्वच्छ शहरों की सूची में जयपुर शुरुआती 200 में भी सम्मलित नहीं था। जिसके बाद जयपुर में स्वच्छता को लेकर राज्य सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। हालांकि अभी जयपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई दिखती है। जयपुर में कैरीबैग उपयोग पर बैन को लेकर बुधवार को मेयर अशोक लाहोटी ने व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। जिसमें व्यापारियों ने व्यवहारिक समस्या से मेयर को अवगत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed