{"_id":"599424714f1c1b9f108b473d","slug":"plantation-done-in-rpa-on-the-occasion-of-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आरपीए में किया वृक्षारोपण, 250 पौधे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आरपीए में किया वृक्षारोपण, 250 पौधे लगाए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 16 Aug 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
250 पौधे लगाए
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में नवसृजित परेड ग्राऊण्ड में छायादार वृक्षों का नितांत अभाव होने के कारण जवानों को गर्मियों में आउटडोर प्रशिक्षण में काफी तपिश का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुये अकादमी के निदेशक राजीव दासोत, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एवं निदेशक के मार्गदर्शन में इस क्षेत्र को छायादार व फलदार वृक्षों से विकसित की कार्ययोजना तैयार की गई।
71वें स्वाधीनता दिवस पर अकादमी के समस्त अधिकारीगण, प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थियों ने वनमहोत्सव कार्यक्रम में सघन वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम में नवसृजित परेड ग्राऊण्ड परिसर एवं अकादमी परिसर में अशोक, बुगैनवीलिया एवं अन्य प्रजातियों के लगभग 250 छायादार एवं सजावटी पौधे लगाये गये।
एडीजी राजीव दासोत ने इस कार्यक्रम को पुलिस द्वारा सामाजिक सरोकारों की दिशा में किये जा रहे प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि केवल वृक्षारोपण की औपचारिकता निभाने से वांच्छित परिणाम प्राप्त नहीं होंगे वरन् इस संबंध में सार्थक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने अकादमी परिवार द्वारा लगाये गये वृक्षों के संरक्षण का संकल्प भी दिलवाया।