फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Plant to pay tribute to Union Minister

पौधरोपण कर दी केन्द्रीय मंत्री को श्रद्धांजलि

Thu, 18 May 2017 04:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 18 May 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
Plant to pay tribute to Union Minister
पौधरोपण करते कल्पतरु संस्थान के कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
भारत सरकार के वन मंत्री अनिल माधव दवे के निधन पर श्रीकल्पतरु संस्थान की ओर से जयपुर में पौधरोपण कर श्रद्धाजंलि दी। माधव दवे ने मृत्यु से पूर्व अंतिम इच्छा जताई थी कि पौधे लगाकर उनके संरक्षण का कार्य किया जाए।
विज्ञापन


जयपुर विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में चलाये जा रहे ग्रीन जयपुर अभियान के तहत कल्पतरु संस्थान से जुड़ी महिला शाखा की डिविजनल वार्डन तनु भारद्वाज व रेखा मीणा के नेतृत्व में जयपुर के स्मृति वन में पौधरोपण किया गया। संस्थान के अध्यक्ष विष्णु लाम्बा ने दिवंगत दवे को असाधारण प्रतिभा का धनी बताया। उन्होंने कहा कि दवे ने संस्थान के प्रत्येक अभियान में सदैव योगदान दिया। उधर, प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी केन्द्रीय मंत्री के निधन पर संवेदना जताई है।
विज्ञापन


राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि अनिल माधव बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे और सामाजिक सरोकारों से उनका गहरा जुड़ाव था। वे लम्बे समय से नर्मदा नदी संरक्षण के कार्य में भी जुटे हुए थे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरन्तर समर्पित भाव से कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिल माधव के निधन से देश ने एक ऐसे राजनेता और पर्यावरण प्रेमी को खो दिया है जिनकी कमी सदैव महसूस की जाएगी। राज्यपाल कल्याण सिंह, वन मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर सहित अन्य कई नेताओं ने भी केन्द्रीय मंत्री के निधन पर अपनी संवेदनाएं जताई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed