{"_id":"59d09eb24f1c1b6d548b5198","slug":"pincity-at-third-place-in-making-toilet-know-who-is-on-the-first","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टॉयलेट बनाने की होड़ में ये हैं टॉप थ्री सिटीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉयलेट बनाने की होड़ में ये हैं टॉप थ्री सिटीज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
toilet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में व्यक्तिगत शौचालय बनाने में शहरों में जमकर प्रतिस्पर्धा हो रही है। पहले तीन स्थानों पर आने वाले शहरों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
जानकारी के मुताबिक जयपुर जिला पूरे देश में अब तक व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण की दृष्टि से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। जहां तक राज्य स्तर की बात है, जयपुर गत वित्तीय वर्ष में भी सबसे अधिक टायलेट्स का निर्माण कर प्रदेश में पहले स्थान पर था, चालू वर्ष में भी अब तक की उपलब्धि के आधार पर वह प्रदेश के सभी जिलों से आगे है।

बनाए गए हैं इतने शौचालय
फ्लश टॉयलेट्स
- फोटो : FILE PHOTO
जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत साल 2013-14 में हुई थी, पूरे भारत में तब से लेकर अब तक कुल व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की उपलब्धि को देखा जाए तो इसमें जयपुर जिला देश में 5 लाख 40 हजार 785 शौचालयों के निर्माण के साथ तीसरे स्थान पर है।
जयपुर से आगे पश्चिम बंगाल के 24 परगना में 5 लाख 98 हजार शौचालयों का निर्माण तथा मुर्शीदाबाद में 5 लाख 95 हजार 728 का निर्माण हुआ है, ये जिले पहले व दूसरे स्थान पर हैं।
जयपुर से आगे पश्चिम बंगाल के 24 परगना में 5 लाख 98 हजार शौचालयों का निर्माण तथा मुर्शीदाबाद में 5 लाख 95 हजार 728 का निर्माण हुआ है, ये जिले पहले व दूसरे स्थान पर हैं।