फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   pil hearing in highcourt jodhpur

पीएम स्वच्छ भारत की कल्पना कर रहे हैं, यहां अस्पतालों में गंदगी का अम्बार लगा है

Fri, 08 Sep 2017 06:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 08 Sep 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
pil hearing in highcourt jodhpur
डेमो इमेज
राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने आज उम्मेद अस्पताल के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान मामले में बनाई गई कमेटी ने रिपोर्ट पेश की। जिसके बाद जस्टिस जीके व्यास व जस्टिस मनोज गर्ग की खंडपीठ ने जिला कलक्टर रविकुमार और मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल एएल भाट को तलब किया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने दो बजे सुनवाई करते हुए जोधपुर शहर के तीनों बड़े अस्पताल उम्मेद अस्पताल, मथुरादास माथुर अस्पताल और महात्मा गांधी अस्पताल की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। हाईकोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत की कल्पना कर रहे हैं और यहां शहर के तीनों अस्पतालों में गंदगी का अम्बार लगा है। हालात ये हैं कि कोई अन्दर नहीं जा सकता। मेडिकल कॉलेज प्रिसिंपल के व्यवहार को लेकर हाईकोर्ट ने मौखिक रूप से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद कैसे आपकी सेवा का विस्तार हुआ है।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने कहा कि दुबारा साक्षात्कार लेकर बनाया गया है। हाईकोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई पर शपथ पत्र पेश करो, यदि यही रवैया रहा तो आपके सेवा विस्तार के खिलाफ हाईकोर्ट आदेश पारित कर सकता है। वही, जिला कलक्टर को तीनों अस्पतालो में 20 सितम्बर तक सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने और रिपोर्ट पेश करने के लिए अंतरिम आदेश पारित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा, सेवा ही हमारा काम होना चाहिए

pil hearing in highcourt jodhpur
सुनवाई के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि कई बार चिकित्सकों को इधर-उधर ट्रांसफर कर दिया जाता है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसा नहीं चलेगा। यदि ऐसा हुआ तो कोर्ट सख्त आदेश पारित करेगा। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा, बांसवाडा की आज रिपोर्ट मिली है जहा बच्चों की मौत ऑक्सीजन नहीं होने से हुई। ऐसे में केवल व्यवस्था के अभाव में जिन्दगी और जान जा रही है ऐसे कैसे चलेगा। हाईकोर्ट ने न्यायमित्र एमएस सिंघवी व एएजी शिवकुमार व्यास के सुझावों को शामिल करते हुए अंतरिम आदेश पारित किए हैं।

बजट को लेकर जो रिपोर्ट आई उस पर भी कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने कलेक्टर को कहा कि कैसे भी बजट की व्यवस्था करो और सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करो। स्वतंत्र भारत में सभी सेवा के लिए काम कर रहे हैं हम जज हैं तो आप चिकित्सक हैं ऐसे में सेवा ही हमारा काम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed