{"_id":"598ee42c4f1c1b2f0e8b4d03","slug":"physics-professor-experimented-with-his-bike-makes-chaos-between-locals-in-alwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इसे देख समझा 'बाइक बम', पुलिस भी खा गई गच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसे देख समझा 'बाइक बम', पुलिस भी खा गई गच्चा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 12 Aug 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
बाइक की जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिहायशी इलाके में खड़ी बाइक को देखकर इलाके में हड़कम्प मच गया। इस बाइक में कई बैटरियां और डिवाइस लगे थे। इसे देख आसपास के लोगों बाइक बम होने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
मामला अलवर जिले के भिवाड़ी का है। बम की सूचना पर एडिशनल एसपी राजेन्द्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक सिद्धांत शर्मा और फूलबाग थानाधिकारी दलबल समेत मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस टीम जांच में जुट गई। इसमें इंजन की जगह कई बैटरियां लगी हुई थी। पेट्रोल टैंक पर भी बैटरी लगी थी। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी बुलवा लिया। लोगों को वहां से दूर हटा दिया और गहनता से जांच शुरू कर दी।

बाइक मालिक ने आकर खोला बाइक का राज
बाइक के निरीक्षण के दौरान मौके पर जमा भीड़
- फोटो : amar ujala
पुलिस अपनी कार्रवाई कर ही रही थी कि इतने में बाइक के मालिक राकेश डागर मौके पर पहुंच गया। डागर ने साफ किया कि इसमें कोई बम नहीं है।
डागर एक स्कूल में फिजिक्स का प्रोफेसर है और वो बाइक के साथ कोई असाइनमेंट कर रहा था। प्रयोग के तौर पर बाइक में ये उपकरण लगाए। डागर का कहना है कि वह बैट्री से चलने वाली बाइक बनाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इसके लिए उसने पल्सर बाइक को मोडिफाई किया है जिसे लोगों ने टाइमबम समझ लिया।
पूरा मामला सामने आने पर पुलिस ने राहत की सांस ली, लेकिन सोसायटी में रहने वालों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि यह ये बाइक काफी दिनों से सोसायटी में संदिग्ध हालत में खड़ी हुई थी। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने बाइक मालिक राकेश डागर को हिरासत में ले लिया और बाइक जप्त कर ली।