{"_id":"58ce98644f1c1be4431a17b2","slug":"people-voted-for-liquor-ban-in-a-village","type":"story","status":"publish","title_hn":" रोजदा में शराब की दुकान को लेकर जनता का आया यह फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजदा में शराब की दुकान को लेकर जनता का आया यह फैसला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 19 Mar 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
मतदाताओं ने किया मतदान
- फोटो : Amar Ujala
राजस्थान की रोजदा पंचायत में शराब की दुकान को लेकर जनता ने अपना फैसला दे दिया है। रविवार को यहां हुए मतदान में अधिकांश मतदाताओं ने शराब बन्दी के पक्ष में मतदान किया। केवल 171 मतदाता ऐसे हैं जो चाहते है कि रोजदा में शराब की दुकान खुले।
रोजदा में शराब की दुकान आवंटित करने के विरोध में पिछले 351 दिन से धरना दिया जा रहा था। प्रशासन के निर्णय के बाद रविवार को यहां दिन भर हुए शराब की दुकान खोलने की मंजूरी देने पर मतदान हुआ। करीब दो घंटे चली मतगणना के बाद शाम को करीब आठ बजे परिणाम की घोषणा हुई।
रोजदा में कुल मतदाताओं की संख्या 4484 हैं। इनमें से 2581 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वैध पाए गए मतों में से शराब की दुकान नहीं खोलने के पक्ष में 2269 मत प्राप्त हुए जबकि 171 ने यहां शराब की दुकान खोलने के पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन
परिणामों की घोषणा के बाद गांव में जश्न का माहौल है। लोगों ने एक—दूसरे का मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर पूर्व विधायक स्वर्गीय गुरूशरण छाबड़ा की बहू और शराबबन्दी के लिए राजस्थान में आन्दोलन कर रही पूनम अंकुर छाबड़ा अपनी टीम के साथ मौजूद थी।