फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   People taking selfie after Panther's death

उसकी 'लाश' के साथ सेल्फी की मची होड़, इंसानियत शर्मशार

Mon, 21 Aug 2017 04:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 21 Aug 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
People taking selfie after Panther's death
demo pic - फोटो : amar ujala
आधी रात के बाद एक ऐसा हादसा हुआ जिसने एक जानवर की जान ले ली,  लेकिन इंसानियत को भी शर्मसार कर के रख दिया।
विज्ञापन



ये मामला जयपुर के नजदीक कानोता थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा हाइवे का है। इस राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन ने रात दो बजे एक बघेरे को टक्कर मार दी। हादसे में बघेरा बुरी तरह घायल हो गया था।लोग बघेरे को तड़पता हुआ तब तक देखते रहे, जब तक कि उसके प्राण नहीं निकल गए। इस दौरान किसी ने भी पुलिस या वन विभाग को फोन तक नहीं किया।

यही नहीं, यहां लोग वन विभाग या पुलिस को फोन करने के बजाय, तड़पने से मौत के द्वार पहुंचे बघेरे के साथ सेल्फी लेने में मशगूल थे। यदि समय पर लोग वन विभाग या पुलिस को फोन कर देते, तो बघेरे की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन

अपने मोबाइल के साथ लोगों ने लगा लिया हुजूम

People taking selfie after Panther's death
file photo
दरअसल दुर्घटना के बाद बघेरे के बचाने की बजाय लोग पहले तो उसे देखते रहे फिर उसकी मौत हो जाने के बाद मरे हुए बघेरे के साथ सेल्फी लेने का हुजुम लग गया। हुजुम के चलते रास्ते में जाम लग गया। गाड़ियां जाम में फंस गई।

सूचना मिली तो कानोता थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। विभाग की टीम पहुंची, उन्होंने भीड़ के बड़ी मशक्कत के बाद वहां से हटवाया और फिर बस्सी रेंज कार्यालय में बघेरे के शव को रखवाया।

माना जा रहा है कि एक वाहन तेज रफ्तार से आ रहा था, उसकी चपेट में सड़क पार करता बघेरा आ गया और उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोग बघेरे को बचाने या सूचना करने की बजाय फोटो लेने में मशगूल हो गए। जाम लगा तब जाकर पुलिस आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed