फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   People fired in bus after road accident

बस और बाइक की भिड़ंत, एक जने की मौत से गुस्साए लोगों ने लगाई आग

Sat, 04 Nov 2017 02:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 04 Nov 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
People fired in bus after road accident
आग के हवाले हुई बस - फोटो : amar ujala
जोधपुर जिले के देचू थाना क्षेत्र के चामू गांव के निकट एक निजी बस और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो बाइक सवार व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जोधपुर रैफर किया गया।
विज्ञापन


सूचना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने निजी बस को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, बीती रात जोधपुर से चामू होते हुए देचू जाने वाली एक निजी बस की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक लोड़ता निवासी मूलाराम की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और आक्रोशित भीड़ ने बस को आग लगा दी। सूचना पर देचू थानाधिकारी बाघसिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश की।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि आए दिन इस रूट पर तेज गति से चलने वाली निजी बसों के कारण हादसे हो रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उधर, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed