फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   pen down protest by advocates in jaisalmer

अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के विरोध में वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 12 Sep 2017 03:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 12 Sep 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
pen down protest by advocates in jaisalmer
हड़ताल पर बैठे वकील - फोटो : amar ujala
एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला लगातार गर्माता जा रहा है आज इसी के चलते वकीलों ने कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन


घटना के विरोध में आज जैसलमेर जिला मुख्यालय व पोकरण में अधिवक्ताओं ने पेन डाउन हड़ताल रखते हुए न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के मामले में जिला बार एसोसिएशन ने भी घटना की निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पोकरण के अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में धरना देकर विरोध दर्ज करवाया।

अधिवक्ताओं ने पुलिस थाना पोकरण के थानाधिकारी माणकराव विश्नोई को एपीओ करने व आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने तक आंदोलन को जारी रखने की चेतावनी दी। जिलेभर के अधिवक्ताओं ने एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पोकरण कस्बे में कल सोमवार को वरिष्ठ अधिवक्ता तनेरावसिंह भाटी के साथ पुलिस थाना पोकरण परिसर में ही उपस्थित भीड़ ने मारपीट कर दी। अधिवक्ता तनेरावसिंह के साथ पुलिस थाना परिसर में मौजूद महिलाओं व पुरुषों ने जमकर पिटाई की। अधिवक्ता पुलिस थाना परिसर से कोर्ट परिसर की तरफ भागा लेकिन भीड़ ने पीछे भागते हुए अधिवक्ता की जमकर पिटाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed