फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   PCC President Govind Singh Dotasara said that the OBC issue was raised to divert attention

Jaipur: डोटासरा बोले- ध्यान भटकाने के लिए उठाया ओबीसी मुद्दा, भाजपा चाहती है कोई उनसे सवाल न पूछे

Tue, 28 Mar 2023 03:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 28 Mar 2023 03:46 PM IST
सार

राहुल के समर्थन में कांग्रेस के नेता बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ हर जगह जुबानी हमला कर रहे हैं। राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

विज्ञापन
PCC President Govind Singh Dotasara said that the OBC issue was raised to divert attention
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने का विरोध कांग्रेस पार्टी पूरे देश भर में कर रही है। कांग्रेस के नेता बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ हर जगह जुबानी हमला कर रहे हैं। देशभर में सत्याग्रह आंदोलन कर केंद्र सरकार की आलोचना का सिलसिला जारी है। वहीं, राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा के ओबीसी मुद्दे को लेकर डोटासरा ने कहा कि केंद्र सरकार और बीजेपी के नेता ओबीसी अपमान का जुमला उछाल रहे हैं। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने ओबीसी समाज से आने वाले उद्योगपतियों को चोर और भ्रष्टाचारी कहकर ओबीसी समाज का अपमान किया है, जबकि इसमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है। कांग्रेस हर वर्ग को लेकर चलने वाली पार्टी है। गोविंद डोटासरा ने कहा कि हमारे दो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भूपेश बघेल ओबीसी समुदाय से आते हैं, मैं खुद ओबीसी समुदाय से हूं और कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष हूं। ये बात सीएम गहलोत भी पहले बता चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि ललित मोदी, नीरव मोदी और विजय माल्या कब से ओबीसी समुदाय से हो गए। राहुल गांधी ने अपने बयान में किसी जाति का नाम तो लिया ही नहीं। उन्होंने कहा था कि जितने भी घोटालेबाज, भ्रष्टाचारी हैं और जो देश छोड़कर भाग गए हैं उन सभी के सरनेम मोदी क्यों हैं?  बीजेपी देश महंगाई-बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए बेवजह ओबीसी समुदाय को मुद्दा बना रही है।

संसद में कोई सवाल न पूछे
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी ने केवल सवाल उठाया था कि गौतम अडानी और प्रधानमंत्री के बीच 20 हजार करोड़ का क्या कनेक्शन है। इस बात को मुद्दा बनाकर एक महीने में ही उनकी संसद सदस्यता समाप्त करा दी गई। अब उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस भी दिया गया है, जबकि दिल्ली में आज भी कई ऐसे पूर्व सांसद हैं जो लंबे समय से सरकारी बंगलों में रह रहे हैं। भाजपा चाहती है कि संसद में कोई उनसे सवाल न पूछे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed