फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   passport facility will be available in udaipur

उदयपुर में कल से शुरू हो जाएगा पासपोर्ट सेवा केन्द्र

Thu, 01 Jun 2017 05:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 01 Jun 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
passport facility will be available in udaipur
उदयपुर में लम्बे इंतजार के बाद पासपोर्ट सेवा केन्द्र खुलने जा रहा है। इसका उद्घाटन दो जून को केन्द्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह करेंगे। उद्घाटन को लेकर बृहस्पतिवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई।
विज्ञापन


दरअसल, उदयपुर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र को कुछ साल पहले बंद कर दिया था। जिसके बाद लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को जयपुर व जोधपुर जाना पड़ रहा था। ऐसे में लोगों की मांग को देखते हुए केन्द्र सरकार ने फिर से यहां पर पासपोर्ट सेवा केन्द्र को शुरू करने का निर्णय लिया। इसी के तहत दो जून को नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराए गए भवन में पासपोर्ट केन्द्र शुरू होने जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर वीके सिंह मौजूद रहेंगे। साथ ही, प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह में जुड़ेंगे।
विज्ञापन


वहीं, समारोह में सांसद अर्जुनलाल मीणा व महापौर चन्द्रसिंह कोठारी सहित कई लोग मौजूद रहेंगे। पासपोर्ट केन्द्र के उद्घाटन से पहले प्रदेश के पासपोर्ट अधिकारी विवेक जैफ ने पूरे कार्यालय का जायजा लिया। उनका कहना है कि यंहा पर सभी सुविधाएं समय पर पूरी हो ओर लोगों को केन्द्र खुलने के बाद किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आए इस सम्बंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। विवेक जैफ ने बताया कि केन्द्र के खुलने से पूरे संभाग के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed