{"_id":"598abc194f1c1b5f138b45bd","slug":"parwan-river-incidence-4-people-missing-as-their-rescue-operations-undergoing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परवन नदी हादसा: 24 घंटे बाद भी 4 का पता नहीं, खोज में जुटे 100 से अधिक लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवन नदी हादसा: 24 घंटे बाद भी 4 का पता नहीं, खोज में जुटे 100 से अधिक लोग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवन नदी में कल नाव पलटने के बाद हुए हादसे में 15 लोगों के बहने के बाद लापता 4 लोगों का अब भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। कल रात को भी रेस्क्यू आॅपरेशन चलने के बाद आज सुबह फिर से रेस्क्यू शुरु किया गया जिसमें कम से कम 100 से भी ज्यादा लोगों की टीम लापता 4 लोगों की खोज में जुटी हुई है।
झालावाड़ की परवन नदी में कल दोपहर एक नाव पलटने से नाव में सवार करीब 15 लोग नदी में बह गए थे जिनमें से 4 लोग तो तैरकर बाहर आ गए वहीं 6 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया। लापता 5 लोगों में से एक युवती की लाश टीम को नदी किनारे देर शाम मिल गई लेकिन बाकि 4 लोगों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार परवन नदी आज भी उफान पर है हालांकि यहां बारिश थोड़ी धीमी पड़ी है जिससे रेस्क्यू टीम को सर्च आॅपरेशन में ज्यादा कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

मारे जाते सभी यदि किनारे पर नहीं होती नाव
फाइल फोटो
इस हादसे में 4 नाव चालकों समेत 15 लोग सवार थे। हादसे के बाद नदी में बहे साेनू नागर, जयप्रकाश, लक्ष्मी, पन्नालाल और धर्मेंद्र शर्मा शामिल हैं। कल काकोनी गांव में नदी किनारे मिले शव की शिनाख्त बारां के छीपाबड़ौद की रहने वाली 19 वर्षीय संतोष गोस्वामी के रुप में हुई। मृतक युवती संतोष बी.एड की पढ़ाई कर रही थी।
हादसे में अपनी जान बचा पाने में कामयाब हुए एक सवार ने बताया कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय अचानक परवन नदी में उफान आ गया था और नाव अकलेरा में नदी किनारे पहुंचने ही वाली थी अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और वो देखते ही देखते पलट गई। यदि नाव उस समय नदी के बीच में होती तो उसमें सवार सभी 15 लोग मारे जाते।