{"_id":"5a3d09454f1c1b4c528bb097","slug":"panther-rescued-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागो...पैंथर आया, यह कहते हुए घरों की ओर भागने लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागो...पैंथर आया, यह कहते हुए घरों की ओर भागने लगे लोग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 22 Dec 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
बघेरे को रेस्क्यू करते वन विभाग के लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर के गोगुंदा कस्बे में आज अचानक लोग घरों की ओर ये कहते हुए भागे कि भागो पैंथर आया, भागो पैंथर आया। इससे एक बार तो यहां पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, बाद में सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों और जवानों ने पैंथर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
जानकारी के अनुसार, आज गोंगुदा कस्बे की मेघवाल बस्ती मे एक पैंथर के घुसने से हड़कंप मच गया। पैंथर को देख लोग घरों की ओर भागे और अपने बाहर बंधे मवेशियों को भी अंदर घर में ले गए। इस दौरान कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए हाथों मे लट्ठ और पत्थर लेकर उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन पैंथर झाड़ियों में छिप गया। सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों और गोगुंदा थाना पुलिस को बुलाया गया। वनकर्मियों ने लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत देते हुए घर में ही रहने को कहा।
इस दौरान घरों की छतों पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। काफी मशक्कत के बाद टीम ने फार्महाउस से पैंथर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।