{"_id":"592d38a84f1c1bdf7bbdadec","slug":"panther-in-the-basement-forest-department-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसमेंट में घुसा खूंखार पैंथर, यूं जान पर खेलकर उस पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसमेंट में घुसा खूंखार पैंथर, यूं जान पर खेलकर उस पर पाया काबू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 30 May 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
बेंसमेंट को घेरे हुए ग्रामीण (इनसेट में पेंथर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर के राधा किशन पुरा के एक निर्माणाधीन मकान घुसे पैंथर ने हंड़कम्प मचा दिया। पैंथर की सूचना से ग्रामीणों में दहशत हो गई। मकान के बाहर लोगों को जमावड़ा हो गया। वन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन टीम की देरी के चलते स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाला।
जानकारी के मुताबिक राधाकिशनपुरा में मौजूद एक निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट में पैंथर की सूचना मिली थी। इस दौरान वहां तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो लोगों को वहां से हटाया। इसके बाद उद्योग नगर थाने के एसएचओ राजपाल एक स्कोर्पियो लेकर मकान के बेसमेंट में गए। उन्होंने गाड़ी को पूरी तरह पैक कर रखा था। अंदर जाने के बाद उन्होंने करीब एक घंटे में पूरा मौका मुआयना किया और फिर बाहर आकर बेसमेंट में जाने के तीनों रास्ते पैक करवा दिए। जिससे पैंथर बाहर नहीं निकल सके।
इस दौरान जयपुर से वन विभाग की टीम वहां पहुंची। डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में भेजी गई टीम ट्रैंकुलाईजिंग गन, पिंजरे व अन्य आवश्यक सामान के साथ वहां पहुंची। उन्होंने पैंथर को ट्रैंकुलाईज करके उस पर काबू पाया।