फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   panther in jaipur

कुत्ते का किया शिकार, पैंथर फैमिली अभी नहीं लौटी जंगल

Tue, 07 Mar 2017 12:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 07 Mar 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
panther in jaipur
जयपुर के जेएलएन मार्ग पर पैंथर - फोटो : Amar Ujala
जयपुर में जंगल से बाहर निकलकर आबादी इलाके में आई पैंथर फैमिली अभी जंगल में नहीं लौटी। इनका मूवमेंट स्मृति वन से सटे ओटीएस में भी देखा गया है। इन्होंने रात को यहां एक कुत्ते का शिकार किया। वन विभाग की टीम रात को जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित स्मृति वन तथा आसपास इलाके में गश्त करती रही। अनुमान है कि यह पैंथर फैमिली अभी भी स्मृति वन में ही मौजूद है।
विज्ञापन


वन विभाग के अनुसार पैंथर फैमिली के वापस जंगल में लौटने के कोई निशान नहीं मिले हैं। इस बीच पास ही स्थित ओटीएस में पटेल भवन के पास पैंथर द्वारा कुत्ते के शिकार की जानकारी आई। वन विभाग के अधिकारी मनफूल विश्नोई ने बताया कि पटेल भवन के पास सुबह एक कुत्ता मरा हुआ मिला है। इसका एक पैर नहीं था और कई हिस्सों को भी खाया हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि पैंथर फैमिली का मूवमेंट ओटीएस में रहा है और शिकार खाकर वापस स्मृति वन पहुंचा है।
विज्ञापन


वन विभाग अब आसपास के इलाके में जांच में जुटा हुआ है और इसे देखते हुए स्मृति वन में आम लोगों का प्रवेश दूसरे दिन मंगलवार को भी बन्द करने का निर्णय किया है। दूसरी तरफ ओटीएस में बघेरे की मौजूदगी के निशान मिलने के बाद वहां रह रहे लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। यहां कई परिवार रह रहे है। इस परिसर में विभिन्न सरकारी सेवाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलते रहते है। ओटीएस प्रशासन ने यहां गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed