फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Panther attack on a man in sawai madhopur

पैंथर ने किया हमला और फिर हुआ कुछ ऐसा...

Mon, 10 Apr 2017 02:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 10 Apr 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
Panther attack on a man in sawai madhopur
पीड़ित ग्रामीण।
सवाईमाधोपुर में रणथम्भौर नेशनल पार्क के नजदीक स्थित एक गांव में सोमवार सुबह एक पैंथर के हमले की घटना सामने आई। 
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मुकंदपुरा क्षेत्र में पैंथर ने 70 वर्षीय रामधन पर हमला कर दिया और उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना उस दौरान हुई जब रामधन अपने परिचित के साथ घर से कुछ ही दूर पहुंचा था। तभी उस पर पैंथर ने हमला कर दिया।

हो—हल्ला सुनकर आसपास से ग्रामीण एकत्र हुए तो पैंथर रामधन को छोड़कर जंगल की ओेर भाग गया। इसके बाद घायल रामधन को पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल पर मिले पगमार्क से स्पष्ट है कि हमला पैंथर ने ही किया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आबादी क्षेत्रों में पैंथरों के घुसपैठ की घटनाओं में दिनोंदिन ईजाफा होता जा रहा है। इसी वर्ष मार्च माह में अलवर के सरिस्का वन क्षेत्र से लगते एक गांव में आदमखोर पैंथर के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पैंथर को जला कर मार दिया था। वहीं जयपुर के जे एल एन मार्ग स्थित स्मृति वन में भी पैंथर ने कई दिनों तक डेरा जमाए रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed