{"_id":"58d109284f1c1b39791a17c6","slug":"pali-court-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल सेक्रेट्री और चीफ इंजीनियर की सम्पत्ति करो कुर्क - कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसिपल सेक्रेट्री और चीफ इंजीनियर की सम्पत्ति करो कुर्क - कोर्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 21 Mar 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
court shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली में नहर निर्माण से जुड़े एक मामले में जयपुर की एक अदालत ने सिंचाई विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेट्री और चीफ इंजीनियर की सम्पत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए है। यह आदेश मंगलवार को अतिरिक्त जिला क्रम 16 ने जारी किए।
परिवादी मास्टर कंसस्ट्रक्शन एंड इंजीनियर्स कॉन्ट्रेक्टर ने बकाया भुगतान को लेकर अर्जी लगाई थी। परिवादी ने नहरी इलाके में कराए विभिन्न कामों के 27 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं होने का परिवाद दायर किया था। मामले के अनुसार 2002—03 में पाली के जवाई मुख्य नहर के जाकोड़ा माइनर के पुनरोद्धान के लिए कंपनी को ठेका दिया था। बकाया भुगतान को लेकर विवाद के चलते ये मामला हाईकोर्ट पहुंचा।
न्यायाधीश आई.एस. इसरानी को मिडिएटर नियुक्त् किया। उन्होंने 2102 में फर्म के पक्ष में करीब साढ़े 12 करोड़ रुपए का अवार्ड फर्म के पक्ष में पारित किया। इसके खिलाफ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में गई लेकिन, वहां उसे राहत नहीं मिली। इस अवार्ड की पालना के लिए कंपनी ने जिला अदालत में परिवाद दायर किया था।