फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavati row-rajput united against the film padmavati gave clear instructions to the government

राजपूतों ने 'पद्मावती' की रिलीज को लेकर किया ये बड़ा ऐलान, 17 नवंबर को करेंगे ये काम

Sun, 12 Nov 2017 11:44 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 12 Nov 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
padmavati row-rajput united against the film padmavati gave clear instructions to the government
डेमो इमेज
जैसे जैसे फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज डेट करीब आती जा रही है फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की मुश्किलें और भी बढ़ती जा रही है। राजस्थान के राजपूत संगठनों ने ऐलान किया है कि यदि सरकार फिल्म को बैन नहीं करती है तो 17 नवंबर को ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ के किले को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन


जौहर भवन में हुई बैठक में राजपूत संगठनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 16 नवंबर तक फिल्म को बैन नहीं किया जाता है तो 17 नवंबर को चित्तौड़गढ़ के किले को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा और पर्यटकों को किला देखने आने से रोक दिया जाएगा। 
विज्ञापन


शनिवार को चित्तौड़गढ़ किले के पहले दरवाजे पाडनपोल पर राजपूत संगठनों का धरना जारी रहा। इधर राजपूत संगठन की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने चित्तौड़ दुर्ग की सुरक्षा बढ़ा दी है और आज किले के कुंभा महल,पद्मिनी महल और अन्य मंदिरो पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूरिस्ट गाइड एसोसिएशन भी आया आगे

padmavati row-rajput united against the film padmavati gave clear instructions to the government
डेमो इमेज
इधर, जयपुर के आमेर में ट्यूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के सदस्यों ने भी शनिवार को फिल्म का पुरजोर विरोध किया है। संघ के सदस्यों ने आमेर किले पर जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से  फिल्म को बैन करने की अपील की है। गौरतलब है कि राजस्थान में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती पर विवाद गहराता ही जा रहा है। जहां एक तरफ राजपूत संगठन फिल्म का भारी विरोध कर रहे हैं तो राजस्थान के अलग अलग राजघराने के लोग भी अब खुलकर फिल्म के विरोध में सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed