{"_id":"5a1925aa4f1c1b8d698bdbaa","slug":"padmavati-rajasthan-clash-out-between-police-and-protester-in-bhilwara","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पद्मावती' बैन को लेकर किए गए बंद में हिंसक प्रदर्शन, 12 लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावती' बैन को लेकर किए गए बंद में हिंसक प्रदर्शन, 12 लोग हिरासत में
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
padmavati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की विवादित 'पद्मावती' फिल्म को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन अब हिंसक होने लगे हैं। आज टेक्सटाइल सिटी के नाम से मशहूर भीलवाड़ा और मांडल में फिल्म के विरोध में बंद बुलाया गया था।
विज्ञापन
बंद को हालांकि सर्व समाज का समर्थन था फिर भी प्रदर्शनकारियों ने कुछ स्थानों पर पत्थरबाजी की। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया। वहीं मांडल में पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि भीलवाड़ा में कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने जबरन दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया था। जिसके बाद बल प्रयोग कर इन लोगों को खदेड़ा गया।
विज्ञापन
पुलिस का जाब्ता मौजूद
crime scene
भीलवाड़ा शहर में पद्मावती फिल्म बैन की मांग कर रहे इन लोगों ने बाइक सड़क पर लिटाकर रास्ता जाम करने का भी प्रयास किया। बंद के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़े नहीं इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से दो आरएसी व एक एसटीएफ की कंपनी को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि आज के बंद का आह्वान मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान और करणी सेना ने किया है।