{"_id":"5a17d72d4f1c1b001c8b4b6a","slug":"padmavati-protest-karni-sena-condemn-suicide-in-jaipur-nahargarh-fort","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पद्मावती: मौत तक पहुंचा विरोध! करणी सेना ने कहा यह सही तरीका नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावती: मौत तक पहुंचा विरोध! करणी सेना ने कहा यह सही तरीका नहीं
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 24 Nov 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में अलग-अलग प्रकार से 'पद्मावती' फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लेकिन आज जयपुर में हुई एक घटना ने सभी को सकते में डाल दिया है।
दरअसल जयपुर के नाहरगढ़ फोर्ट की दीवार पर आज सुबह एक युवक का शव लटका हुआ मिला। घटना स्थल के आसपास कोयले से पद्मावती फिल्म के विरोध में लिखे स्लोगन भी मिले हैं। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि युवक ने फिल्म के विरोध में आत्महत्या की है।
इस घटना पर करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना का कहना है कि विरोध का यह तरीका सहीं नहीं है और संगठन का इस घटना से कोई लेना देना नहीं है।

ये भी बोले मकराना
महिपाल सिंह मकराना
मकराना ने कहा कि करणी सेना इस तरह के विरोध का बिलकुल समर्थन नहीं करती है। इधर, पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि हत्या है या आत्महत्या। प्रथमिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या ही मान रही है। इधर, मृतक की पहचान जयपुर के शास्त्री नगर निवासी चेतन सैनी के तौर पर की गई है।
हालांकिवहीं यूके में फिल्म रिलीज की चर्चाओं के बीच चित्तौड़ दुर्ग के बाहर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि वे विदेशी पर्यटकों को दुर्ग में प्रवेश नहीं करने देंगे। इसके अतिरिक्त देश के अलग-अलग राज्यों में फिल्म के विरोध में प्रदर्शन जारी है।