फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavati controversy- salman khan-s onscreen mother made controversial statement on film padmavati

पद्मावती पर सलमान की 'मां' ने कहा,'छोटे-मोटे सीन के लिए इतना बड़ा विवाद क्यों'

Wed, 29 Nov 2017 08:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 29 Nov 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
padmavati controversy- salman khan-s onscreen mother made controversial statement on film padmavati
क्रिकेटर जहीर खान के रिस्पेशन में शामिल बीना काक
फिल्म पद्मावती को लेकर चल रहे विवाद में सलमान खान के बाद अब उनकी आॅन स्क्रीन मां भी कूद पड़ी है। राजस्थान की पूर्व पर्यटन मंत्री बीना काक ने पद्मावती फिल्म विवाद पर कहा कि जब किसी ने ये फिल्म देखी ही नहीं है तो इस पर इतना हंगामा क्यों हो रहा है।
विज्ञापन



दरअसल, सलमान के साथ कई फिल्मों में आ चुकी बीना काक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो कह रहीं है कि किसी ने फिल्म देखी ही नहीं, फिल्म में है क्या ये भी किसी को पता नहीं और फालतू में इतना बवाल खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन्होंने इस फिल्म को देखा हैं वो बोल रहे हैं कि इस फिल्म में कुछ भी विवादित नहीं है। अगर कोई छोटी मोटी बात है भी तो ये एक फिल्म है कोई इतिहास नहीं, जिसे लेकर इतना बखेड़ा खड़ा किया जा रहा है और बिना फिल्म को देखे किसी को भी मार देने,नाक काटकर ले जाने जैसी बातें कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि काक ने ये बयान मुंबई में दिया है जहां वो पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए गई थी। क्रिकेटर जहीर और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें भी बीना काक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जहां वो एक्ट्रेस सुष्मिता सेन,जहीर और सागरिका के साथ दिखाई पड़ रहीं है। 
 

कांग्रेस नेता ने कहा ऐसे बयानों से मिल जाएंगे फिल्मों में रोल

padmavati controversy- salman khan-s onscreen mother made controversial statement on film padmavati
बीना काक के साथ एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और सागरिका घटगे
बीना काक के इस बयान के बाद उनकी अपनी ही पार्टी के नेताओं ने भी हाथों हाथ आलोचना कर डाली।

पाली जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष यशपाल कूपांवत ने काक के बयान को राजपूतों का अपमान बताते हुए उन्हें जनता से माफी मांगने की अपील की। उन्होनें कहा कि काक के ऐसे बयान से ना सिर्फ सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र आहत हुआ है बल्कि उन्होनें पूरे राजस्थान की भावनाओं को आहत किया है। उन्हें छोटा मोटा रोल पाने के लिए इस तरह के बयान देने से बचना चा​हिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed