फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavati controversy : rajasthan ministers favour in ban of film padmaavat

'पद्मावत' फिल्म पूरे देश में होनी चाहिए बैन, मेवाड़ की धरती पर एक सुर में बोले मंत्री

Sun, 14 Jan 2018 08:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 14 Jan 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
padmavati controversy : rajasthan ministers favour in ban of film padmaavat
राजस्थान सरकार के इन मंत्रियों ने किया फिल्म पर पाबंदी का समर्थन - फोटो : amar ujala
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान के मेवाड़ में आज प्रदेश के गृहमंत्री ने इस फिल्म पर पूरे देश में पाबंदी लगाने की बात कही।
विज्ञापन


दरअसल, अभिनव भरताचार्य की उपाधि से अलंकृत महाराणा कुम्भा की 601वीं जयंती के अवसर पर आज उनके जन्मस्थान राजसमंद जिले के मदारिया कस्बे के निकट माल्यवास गांव में मेवाड़ महाकुम्भ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिहं सहित राजस्थान सरकार के कई मंत्रियों ने भी शिरकत की। इस दौरान यहां भी फिल्म 'पद्मावत' को बैन करने की मांग उठी। इस पर राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि राजस्थान में फिल्म को बैन कर दिया है, लेकिन देशभर में इस पर पाबंदी होनी चाहिए।
विज्ञापन


कटारिया ने माल्यवास में महाराणा कुम्भा का भव्य स्मारक बनाने की घोषणा भी की।  

 

फिल्म 'पद्मावत' को बैन करने की इन्होंने भी की वकालत

padmavati controversy : rajasthan ministers favour in ban of film padmaavat
मेवाड़ महाकुंभ में आए हजारों लोग - फोटो : amar ujala
राजस्थान सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने मेवाड़ की धरा को मान मर्यादा, शक्ति और भक्ति, त्याग और तपस्या की भूमि बताया और फिल्म 'पद्मावत' को पूरी तरह बैन करने का समर्थन किया।

उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने फिल्म 'पद्मावत' के प्रसारण पर रोक की पुरजोर वकालत की। उन्होंने कहा कि यह संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और जौहर जैसे बलिदान का गलत प्रस्तुतीकरण है, जिसे रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे जनभावनाएं भी आहत हो रही हैं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग भी उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed