फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavati controversy lokendra singh kalvi told his future plans ahead of film release

किसी भी कीमत पर नहीं होने दूंगा 'पद्मावत' को रिलीज, हर दिन दो राज्यों का दौरा शुरू: कालवी

Mon, 08 Jan 2018 06:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 08 Jan 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
padmavati controversy lokendra singh kalvi told his future plans ahead of film release
Padmavati
विवादित फिल्म 'पद्मावत की प्रस्तावित रिलीज डेट के साथ ही करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने भी विरोध तेज कर दिया है। लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा है कि वे किसी भी कीमत पर इस विवादित फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे और इसके लिए वे रोजाना दो राज्यों की राजधानियों में पहुंचकर सभी समाज के लोगों को साथ लेकर फिल्म का विरोध जताएंगे।
विज्ञापन



लोकेंद्र सिंह कालवी ने अमर उजाला को बताया कि वे उत्तराखंड के लिए राजस्थान से निकल चुके हैं और मंगलवार को वहां सभी समाजों को एकजुट करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली पहुंचेंगे वहां भी वे राजपूतों के साथ सभी समाजों को फिल्म का विरोध करने की अपील करेंगे। फिर, वहां से वे गुजरात के लिए निकलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान से पहले संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म में गुजरात को गलत तरीके से पेश किया और फिर महाराष्ट्र के साथ भी उन्होंने एेसा ही किया।
विज्ञापन


कालवी ने कहा कि जब पिछली जनवरी को 'पद्मावती' की शूटिंग के दौरान भंसाली की पिटाई हुई थी, तब वे यहां करणी सेना के साथ समझौता करके गए थे, जिसका उन्होंने उल्लंघन किया है। उन्होंने फिल्म का टीजर, ट्रेलर और फिल्म के प्रदर्शन से पहले एक्सपर्ट कमेटी को दिखाने और उनके अनुसार फिल्म में संशोधन करने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे संयम की परीक्षा न लें, नहीं हो फिर 'जौहर' तय है

padmavati controversy lokendra singh kalvi told his future plans ahead of film release
लोकेंद्र सिंह कालवी
कालवी ने कहा कि सरकारें, फिल्म वाले और सेंसर बोर्ड राजपूतों के संयम की परीक्षा नहीं लें, नहीं तो रानी पद्मावती के समय का जौहर इस समय भी देखने को मिलेगा। राजपूतों में बहुत गुस्सा है और अब पद्मावत के खिलाफ राजपूत समाज का आंदोलन और भी तेज और उग्र होगा।

कालवी ने कहा कि जब फिल्म देखने गए एक्सपर्ट इस फिल्म के प्रदर्शन के खिलाफ है फिर भी प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। उनके अनुसार एक्सपर्ट कमेटी से करणी सेना सम्पर्क में है। कमेटी मानती है कि फिल्म में इतिहास के साथ खिलवाड़ हुआ है और यह कदम भावनाएं भड़काने वाला है।

इधर, श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल मकराना ने कहा है कि अगर फिल्म रिलीज होती है तो सिनेमा हॉल के बाहर कर्फ्यू लगेगा। पिछले दिनों सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म को इतिहासकारों की समिति को भी दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed