फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavati controversy- karani sena apeal to people for 27 january

पद्मावतीः जहां हुआ था जौहर, वहां 27 को करणी सेना के साथ फिर जुटेंगे लोग

Fri, 05 Jan 2018 04:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 05 Jan 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
padmavati controversy- karani sena apeal to people for 27 january
padmavati
'पद्मावती' के रिलीज होने की अटकलों के बीच करणी सेना ने 27 जनवरी को चित्तौड़गढ़ में सभी समाजों से जुटने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


फिल्म 'पद्मावती' के रिलीज होने की अटकलों ने करणी सेना के विरोध को और हवा दे दी है और फिल्म का विरोध फिर शुरू हो गया है। करणी सेना ने सर्व समाज से अपील की है कि वे 27 जनवरी को चितौड़गढ़ में पहुंचे। गौरतलब है कि रानी पद्मावती ने चित्तौड़गढ़ में ही जौहर किया था।

करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि 'पद्मावती' फिल्म के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर चितौड़ में प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि सर्व समाज इस मामले में एकजुटता से आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन

बढ़ी टीआरपी पर मारेंगे चांदी का जूता

padmavati controversy- karani sena apeal to people for 27 january
चित्तौड़ किले के प्रवेश द्वार पर धरना - फोटो : फाइल फोटो
करणी सेना ने संयोजक लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि रानी पद्मिनी राजस्थान के ही नहीं देश के सम्मान से जुड़ी हुई हैं, ऐसे में सभी समाजों को आगे बढ़कर आना चाहिए।  कालवी ने कहा कि हमारी वजह से फिल्म की टीआरपी बढ़ी है। अब हम ही चांदी का जूता मारेंगे। फिल्म से जुड़े लोग विवाद पैदा कर करोड़ों रुपए कमाना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। 

गौरतलब है कि फिल्म पद्मावती को लेकर चल रहे विवाद के चलते चितौड़गढ़ के बाहर धरना भी दिया गया था। यहां फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली त​​था अन्य के पुतलों को फंदे पर लटकाया गया था। फिल्म के विरोध में चितौड़गढ़ किले को भी बंद रखा गया था। अब एक बार फिर से वैसे ही हालात यहां पैदा होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed