{"_id":"5a12af434f1c1ba7678bca6a","slug":"padmavati-controversy-filed-in-court-against-a-dozen-including-bhansali-deepika-ranvir-shahid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पद्मावती' विवाद : भंसाली, दीपिका, रणवीर, शाहिद सहित एक दर्जन के खिलाफ परिवाद दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावती' विवाद : भंसाली, दीपिका, रणवीर, शाहिद सहित एक दर्जन के खिलाफ परिवाद दायर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 20 Nov 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावती' को लेकर उठा विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले में अब फिल्म से जुड़े भंसाली सहित करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है।
दरअसल, भवानी शंकर शर्मा ने जयपुर के अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट क्रम संख्या 16 कोर्ट में फिल्म 'पद्मावती' के कथानक को लेकर परिवाद दायर किया है। कोर्ट में फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, रजा मुराद सहित करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ परिवाद दिया गया है। साथ ही, इसमें सेंसर बोर्ड की भूमिका को भी कठघरे में लाया गया है।
परिवाद में बताया गया है कि फिल्म को लेकर राजस्थान के कई जिलों में विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है। बिना सेंसर बोर्ड को फिल्म दिखाए इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। यहां तक कि गाने भी सामने आए और विवाद और भी बढ़ गया।

मामले में 22 को होगी सुनवाई
डेमो इमेज
परिवाद में ये भी आशंका जताई गई है कि सेंसर बोर्ड ने बिना देखे ट्रेलर जारी करने पर कोई आपत्ति नहीं जताई। ऐसे में कहीं सेंसर बोर्ड की भूमिका भी संदिग्ध तो नहीं है। अब परिवाद पर सुनवाई 22 नवम्बर हो होगी।
उधर, फिल्म 'पद्मावती' के बढ़ते विरोध के बाद मध्यप्रदेश, पंजाब और जम्मू में राज्य सरकारों ने इसके बैन करने का पक्ष लिया है। ऐसे में राजस्थान में भी सरकार की ओर विभिन्न संगठनों ने आस लगाई है कि क्या राजस्थान में भी फिल्म पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
आज चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने भी फिल्म को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मुलाकात की। जोशी ने मामले में जल्द ही निर्णय लेने का आग्रह भी किया है।