फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Padmavati controversy: a statements given by Praveen Togadia about movie

'पद्मावती' पर विहिप का तीखा बयान, केंद्र रोके फिल्म नहीं तो 'जो होगा इतिहास देखेगा'

Thu, 30 Nov 2017 03:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 30 Nov 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
Padmavati controversy:  a statements given by Praveen Togadia about movie
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। एक तरफ जहां लोकसभा की एक समिति के सामने पहुंचे सेंसर बोर्ड चैयरमेन ने इतिहास कारों की फिल्म दिखाने की बात कही है, वहीं दूसरी तरफ विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने तीखे बयान दिए हैं।
विज्ञापन


जयपुर के प्रेस क्लब में तोगडिया ने कहा कि केंद्र सरकार फिल्म पद्मावती पर रोक लगाए। ऐसा नहीं होने पर भारी विरोध किया जाएगा। इसमें सिनेमा घरों में बहुत कुछ होगा। ऐसा कुछ जिसे इतिहास याद रखेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पद्मावती के कथानक को लेकर विवाद जारी है। आरोप है कि फिल्म में दिखाई जाने वाली कहानी में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है। इसे लेकर राजस्थान तो विरोध प्रदर्शन चल ही रहा है, कई राज्यों ने भी इसके प्रदर्शन पर अभी रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लव जिहाद पर भी बोले

Padmavati controversy:  a statements given by Praveen Togadia about movie
प्रवीण तोगड़िया
प्रवीण तोगड़िया ने इसके साथ ही राममंदिर व लवजिहाद पर भी अपनी राय रखी।

तोगड़िया ने राम मंदिर के निर्माण के बारे में कहा कि अब तक किसी तरह की कोई तिथि तय नहीं की गई है, लेकिन हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द मंदिर निर्माण शुरू किया जाए।

लव जिहाद के मामले में तोगड़िया ने कहा कि किसी भी हिंदू की बेटी को इसका भोग बनने नहीं देंगे और एक बेटी की करोड़ों हिंदु रक्षा करेंगे। परिषद भी इस मामले में आवश्यक कदम उठायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed