{"_id":"5a753cf74f1c1b4e588b6648","slug":"padmavat-rajasthan-lokendra-singh-kalvi-reacts-on-padmaavat-release-in-state","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करणी सेना की डुप्लीकेट कॉपी दे रही है 'पद्मावत' को हरी झण्डी, हम नहींं - कालवी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करणी सेना की डुप्लीकेट कॉपी दे रही है 'पद्मावत' को हरी झण्डी, हम नहींं - कालवी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को विवादित बतााने वाली करणी सेना ही अब विवादों में घिर गई। दरअसल शुक्रवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने पद्मावत फिल्म राजपूतों का गौरव दर्शाने वाली बताया था। इतना ही नहीं इस करणी सेना ने राजस्थान, गुजरात व मध्य प्रदेश मे फिल्म का विरोध नहीं करने का निर्णय लिया है। वहीं दूसरी और पद्मावत के खिलाफ आंदोलन के अगुआ माने जाने वाले एक अन्य करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत की है।
विज्ञापन
लैटर हो रहा वायरल
फाइल फोटो।
उन्होंने कहा है कि वे अब भी पद्मावत के पूर्ण बैन की मांग पर कायम है। कालवी का कहना है कि करणी सेना की कई डुप्लीकेट कॉपियां है जो इस तरह के बयान देती रहती है। उन्होंने कहा है कि इस फिल्म के विरोध और बैन को लेकर वे अब भी केन्द्र सरकार से सम्पर्क में है। गौरतलब है कि शुक्रवार से श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पत्र वॉयकॉम 18 व भंसाली प्रोडेक्शन को लिखा गया है। जिसमें पद्मावत फिल्म को बेहतरीन बताया गया है और रिलीज की बात कही गई है।