{"_id":"5a7c01a34f1c1b4e588b769f","slug":"padmavat-former-president-said-this-about-film-controvery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राष्ट्रपति ने कहा फिल्मों में नहीं होनी चाहिए इतिहास से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा फिल्मों में नहीं होनी चाहिए इतिहास से छेड़छाड़
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' भले ही दुनिया भर में खासी कमाई कर रही है, लेकिन इस पर बयान अभी थमे नहीं हैं। फिल्म को लेकर विवाद अब भी जारी है। इसी के चलते यह फिल्म राजस्थान सहित कई राज्यों में रिलीज नहीं हो सकी।
अब भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने भी फिल्मों में इतिहास के साथ हो रही छेड़छाड़ को गलत बताया है। आज जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से आयोजित टी-पार्टी में पाटिल ने कहा कि एेतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए, वह भी तब जब फिल्म को इतिहास पर आधारित बताया जाए। उन्होंने कहा कि वे इसे गलत मानती हैं।

Trending Videos
करणी सेना करती रही है विरोध
फाइल फोटो।
पाटिल ने कहा कि महारानी पद्मिनी तो पूरी नारी जाति के सम्मान का सिंबल है। साथ ही महिलाओं का सम्मान भी बरकरार रहना चाहिए। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाएं स्वयं की शालीनता रखने के लिए घूंघट रखती थीं।
गौरतलब है कि करणी सेना सहित कई राजपूत संगठन 'पद्मावत' फिल्म का विरोध करते हुए इसके पूर्ण बैन की मांग करते रहे हैं। अब भी करणी सेना सरकार से इस फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और जनता से फिल्म नहीं देखने का आह्वान कर रही है।