{"_id":"5a61ae654f1c1b7e268b5335","slug":"padmavat-controversy-karni-sena-this-claim-can-be-big-trouble-for-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करणी सेना का दावा 1800 से ज्यादा क्षत्राणियों ने भरी जौहर की हामी, तैयारियां प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करणी सेना का दावा 1800 से ज्यादा क्षत्राणियों ने भरी जौहर की हामी, तैयारियां प्रारंभ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
padmavati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मावत विवाद ने अब उग्र रुप ले लिया है। मुख्य रुप से फिल्म का विरोध कर रहे करणी सेना के नेताओं ने अब आर—पार की लड़ाई की तैयारी कर ली है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व जौहरी क्षत्राणी मंच की महिलाओं ने चेतावनी दी थी कि असल जौहर क्या होता है वह बता दिया जाएगा अगर फिल्म रिलीज होती है तो। वहीं अब करणी सेना के पदाधिकारियों का कहना है उनसे 1800 से ज्यादा महिलाओं ने जौहर के लिए सम्पर्क किया है।
विज्ञापन
चित्तौड़ दुर्ग में होगा जौहर
padmavat
यह जानकारी सामने आने के बाद अब पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए है। जानकारी के कारण सर्व समाज समिति और करणी सेना जौहर कार्यक्रम को आयोजित कराएगी। गौरतलब है कि बीते कई दिनों चित्तौड़ दुर्ग के जौहर स्थल पर क्षत्राणियों व अन्य समाज की महिलाओं ने जौहर की चेतावनी दे रखी है। जानकारी के अनुसार यह जौहर पद्मावत फिल्म रिलीज होने से एक दिन पूर्व 24 जनवरी को किया जाएगा। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पद्ममावत को देश भर में रिलीज करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद राजपूत समाज सहित कई अन्य संगठनों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।