{"_id":"5a783bed4f1c1b0a7b8b52ee","slug":"padmaavat-row-now-manikarnika-is-set-to-face-controversy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'मणिकर्णिका' की 3 दिन में शूटिंग रोकने का सरकार को इनसे मिला अल्टीमेटम, जानिए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म 'मणिकर्णिका' की 3 दिन में शूटिंग रोकने का सरकार को इनसे मिला अल्टीमेटम, जानिए क्यों
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Feb 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
मणिकर्णिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'पद्मावत' का विवाद अभी थमा भी नहीं है कि एक और फिल्म पर विवादों के काले बादल मंडरा रहे हैं। इस बार भी फिल्म के विरोध का बिगुल राजस्थान से ही बजा है, जहां कंगना रनौत की अपकमिंग मूवी 'मणिकर्णिका' को लेकर ब्राह्मण महासभा ने राजस्थान सरकार को फिल्म की शूटिंग रुकवाने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
आज सर्व ब्राह्मण महासभा ने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर राजस्थान सरकार को चेतावनी दी। महासभा के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि फिल्म 'मणिकर्णिका' की कहानी में रानी लक्ष्मी बाई को किसी अंग्रेज अफसर की प्रेमिका बताया गया है। इसको लेकर फिल्म के निर्माताओं को सफाई देनी पड़ेगी और जब तक वो अपनी ओर से सफाई पेश नहीं कर देते इस फिल्म को राजस्थान में शूट नहीं करने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पद्मावत की ही तरह इस फिल्म में कई विवादित बातें शामिल की गई हैं। उन्होनें फिल्म के निर्माताओं से पूछा है कि वो पहले ये बताएं कि किस किताब के आधार पर वो ऐसी फिल्म बनाने जा रहे हैं।

कहीं इस विवादास्पद किताब पर तो नहीं बन रही मणिकर्णिका
डेमो इमेज
जानकारी के अनुसार फिल्म 'मणिकर्णिका' को लेकर कयास ये लगाए जा रहे हैं कि इसकी कहानी लेखिका जयश्री मिश्रा की किताब 'रानी' पर आधारित हो सकती है। दरअसल, इस विवादित किताब में ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट एलिस नाम के एक पॉलिटिकल एजेंट से झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बीच प्रेम संबधों का जिक्र किया गया है।
इस किताब को उत्तरप्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती की सरकार में साल 2008 में बैन कर दिया गया था, लेकिन यह किताब आॅनलाइन उपलब्ध है। इस किताब की लेखिका जयश्री मिश्रा यूके में रह रही हैं, जिन्होनें इस किताब को हिस्टॉरिकल फिक्शन का रूप दिया था।