फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmaavat row now manikarnika is set to face controversy

फिल्म 'मणिकर्णिका' की 3 दिन में शूटिंग रोकने का सरकार को इनसे मिला अल्टीमेटम, जानिए क्यों

Mon, 05 Feb 2018 04:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 05 Feb 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
padmaavat row now manikarnika is set to face controversy
मणिकर्णिका
फिल्म 'पद्मावत' का विवाद अभी थमा भी नहीं है कि एक और फिल्म पर विवादों के काले बादल मंडरा रहे हैं। इस बार भी फिल्म के विरोध का बिगुल राजस्थान से ही बजा है, जहां कंगना रनौत की अपकमिंग मूवी 'मणिकर्णिका' को लेकर ब्राह्मण महासभा ने राजस्थान सरकार को फिल्म की शूटिंग रुकवाने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। 
विज्ञापन



आज सर्व ब्राह्मण महासभा ने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर राजस्थान सरकार को चेतावनी दी। महासभा के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि फिल्म 'मणिकर्णिका' की कहानी में रानी लक्ष्मी बाई को किसी अंग्रेज अफसर की प्रेमिका बताया गया है। इसको लेकर फिल्म के निर्माताओं को सफाई देनी पड़ेगी और जब तक वो अपनी ओर से सफाई पेश नहीं कर देते इस फिल्म को राजस्थान में शूट नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पद्मावत की ही तरह इस फिल्म में कई विवादित बातें शामिल की गई हैं। उन्होनें फिल्म के निर्माताओं से पूछा है कि वो पहले ये बताएं कि किस किताब के आधार पर वो ऐसी फिल्म बनाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कहीं इस विवादास्पद किताब पर तो नहीं बन रही मणिकर्णिका

padmaavat row now manikarnika is set to face controversy
डेमो इमेज
जानकारी के अनुसार फिल्म 'मणिकर्णिका' को लेकर कयास ये लगाए जा रहे हैं कि इसकी कहानी लेखिका जयश्री मिश्रा की किताब 'रानी' पर आधारित हो सकती है। दरअसल, इस विवादित किताब में ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट एलिस नाम के एक पॉलिटिकल एजेंट से झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बीच प्रेम संबधों का जिक्र किया गया है। 


इस किताब को उत्तरप्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती की सरकार में साल 2008 में बैन कर दिया गया था, लेकिन यह किताब आॅनलाइन उपलब्ध है। इस किताब की  लेखिका जयश्री मिश्रा यूके में रह रही हैं, जिन्होनें इस किताब को हिस्टॉरिकल फिक्शन का रूप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed