{"_id":"595e06c64f1c1b034e8b48ae","slug":"order-to-seized-the-chair-of-the-managing-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंध निदेशक की कुर्सी कुर्क करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंध निदेशक की कुर्सी कुर्क करने के आदेश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 06 Jul 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट ने करंट लगने से मौत के मामले में क्षतिपूर्ति देने सबंधी मामले में आज सुनवाई की। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक की कुर्सी कुर्क करने के आदेश दिए हैं।
एडीजे क्रम—5 ने मांगीलाल के दावे पर ये आदेश दिए। मामले के अनुसार बांदीकुई निवासी मांगीलाल की पत्नी छोटी देवी की वर्ष 2015 में खेत पर काम करते हुए करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद उसने क्षतिपूर्ति देने के लिए गुहार लगाई। जिस पर अदालत ने घातक दुर्घटना अधिनियम के तहत 7 लाख 1 हजार 800 रुपए की क्षतिपूर्ति राशि देने के विद्युत वितरण निगम को आदेश दिए। इसके लिए बाकायदा एक माह में भुगतान करने के लिए कहा गया। इसके बावजूद पीड़ित पक्ष को क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान नहीं किया गया।
ऐसे में एडीजे क्रम—5 ने जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक की कुर्सी कुर्क करने के आदेश दिए हैं। आदेश के अनुसार प्रबंध निदेशक की कुर्सी, टेबिल, पंखा और कंप्यूटर सहित अन्य सामान भी जब्त किया जाएगा।