फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   onion price got doubled after limitedness in stock

प्याज चला टमाटर की राह, भाव सुनकर आने लगे आंसू

Wed, 09 Aug 2017 12:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 09 Aug 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
onion price got doubled after limitedness in stock
डेमो इमेज
महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए एक और बुरी खबर है। अब टमाटर के साथ साथ प्याज भी महंगाई की राह पर चल दिया है। आज से तीन दिन पहले तक मात्र 20 रु. किलो बिकने वाला प्याज आज 40 से 50 रु.किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन


प्याज के एकाएक महंगे हो जाने से लोगों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। राजधानी जयपुर की मुहाना मंडी, लालकोठी सब्जी मंडी, चांदपोल मंडी में प्याज के भावों में प्याज 40 किलो तक बिक रहा है। वहीं इन मंडियो से खरीदकर छोटे-छोटे थड़ी ठेले वाले सब्जी व्यापारी कॉलोनियों में 50-60 रु.किलो तक प्याज बेच रहे हैं।
विज्ञापन


नायला गांव के रहने वाले किसान संतोष मीणा ने बताया कि वो अपने खेतों से सीधे मंडी में प्याज 40 रु.के भाव से बेच रहे हैं, वहीं मंडियों में भी व्यापारी इन्हें 50 के भाव से आम जनता को बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से लेकर संसद तक को हिला के रख देने वाला प्याज आज से कुछ दिनों पहले तक देशभर के किसानों द्वारा सड़कों पर फैंका जा रहा था, वहीं अब बारिश के दिनों में प्याज के सड़ने के कारण भी इसके महंगे होने का एक कारण है।

टमाटर गिरेगा और प्याज चढ़ेगा, ये रहेगा दरों का गणित

onion price got doubled after limitedness in stock
डेमो इमेज
विशेषज्ञों के अनुसार जमाखोरों के पास प्याज का लिमिटेड स्टॉक होने की वजह से अभी प्याज 40 से 50 रुपए किलो के भाव में बेचा जा रहा है वहीं अब प्याज की नई पैदावार होने तक प्याज के भाव जल्द ही 80 से 100 रुपए किलो तक बिकेगा।

ताया गया है कि प्याज के भावों के आसमान छू लेने के बाद टमाटर के भावों में थोड़ी नरमी आने की संभावना है। आज 80 से 100 रुपए तक किलो में बिक रहे टमाटर के 40 रुपए किलो तक नीचे गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed