{"_id":"5997be924f1c1bba728b4731","slug":"one-more-famous-bjp-leader-in-rajasthan-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और वरिष्ठ भाजपा नेता का निधन, चुनाव में उठाना पड़ सकता है खामियाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और वरिष्ठ भाजपा नेता का निधन, चुनाव में उठाना पड़ सकता है खामियाजा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 19 Aug 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
शंभूराम बड़गुर्जर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और अजमेर सांसद सांवरलाल जाट का हाल ही में निधन हुआ हैं। वे जाट समाज के कद्दावर नेता माने जाते थे। लेकिन अभी भाजपा को एक ओर झटका लगा है।
विज्ञापन
आज तड़के भाजपा के वरिष्ठ दलित नेता शंभुराम बडगूजर का निधन हो गया। वे भी अजमेर जिले से सबंध रखते थे। बडगुजर वर्तमान में राज्य खाद्यी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष थे। वे पूर्व में विधायक भी रहें है।
विज्ञापन
बडगूजर और सांवरलाल जाट दोनों ने ही राजनीति में साथ में कदम रखा था। दोनों नेताओं की विशेष बात यह थी कि दोनों पहली बार जनता दल से एक साथ विधायक चुने गए।
विज्ञापन
बडगुजर को राजस्थान भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में माना जाता रहा है। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। शनिवार सुबह करीब 2.30 बजे बड़गूजर ने अंतिम सांस ली।
उनके निधन पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित तमाम मंत्रियों व राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है। दो वरिष्ठ नेताओं के निधन के बाद अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को खामियाजा उठाना पड़ सकता है।