फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   one more death case reported of swine flu in ajmer

Swine Flu का कहर, अब तक 75 लोगों ने तोड़ा दम

Sat, 26 Aug 2017 03:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 26 Aug 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
one more death case reported of swine flu in ajmer
Swine Flu
बारिश के बाद तापमान में आई हल्की सी गिरावट से प्रदेश में स्वाइन फ्लू से स्थितियां बिगड़ने लग गई हैं। अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक रोगी की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.के. सोनी ने बताया कि किशनगढ़ उपखंड के बांदरसिंदरी गांव के पास का रहने वाला 46 वर्षीय व्यक्ति स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गया था। उसे दो दिन तक अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 
विज्ञापन


अब लगातार उसके परिजनों और गांव के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। डॉ.सोनी ने बताया कि बदलते मौसम के कारण स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। जिले में पूरी तरह से रोग को बढ़ने से रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सभी अस्पतालों में नियमित स्क्रीनिंग की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डराने वाले है आंकड़े

one more death case reported of swine flu in ajmer
swine flu
राजस्थान में जनवरी से लेकर अब तक स्वाइन फ्लू के करीब 3087 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके है जिनमें से करीब 738 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं। स्वाइन फ्लू से अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकि है। अकेले अगस्त माह में ही करीब 342 लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित हो चुके है जिनमें से 18 लोगों की मौत हो चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed