{"_id":"59703e464f1c1b2c2e8b46ef","slug":"one-more-couple-commit-suicide-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार नहीं चढ़ा परवान तो प्रेमी जोड़े ने उठाया ये कदम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार नहीं चढ़ा परवान तो प्रेमी जोड़े ने उठाया ये कदम...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
सामजिक बंधनों के चलते प्रेम युगल के मौत को गले लगाने की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। राजस्थान में दो दिनों में ये तीसरी घटना है, जिसमें प्रेमी युगल ने मिलकर जान दे दी।
विज्ञापन
आज बाड़मेर में एक और प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जानकारी के अनुसार युवक-युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बाड़मेर के उत्तरलाई क्षेत्र की है। घटना की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों के शवों पास के अस्पताल में ले जाया गया है। वहीं पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी मोबाइल व बाइक भी बरामद हुई है। हालांकि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मानकर ही जांच कर रही है। इससे पहले बुधवार को राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र और बांसवाड़ा में प्रेमी युगल के मौत की घटनाएं सामने आई थीं।