{"_id":"5966fe2c4f1c1b4e088b49eb","slug":"one-man-arrested-in-case-of-cheating-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी पुलिस गिरफ्त में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
करधनी रेलवे स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों के फैले जाल में लोग प्रतिदिन ही फंस रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आज जयपुर में सामने आया है।
विज्ञापन
जयपुर शहर के करधनी थाने में एक व्यक्ति श्रवण लाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साथ 14 लाख 67 हजार रुपए की ठगी की गई है। यह ठगी गजानंद नाम के व्यक्ति ने उसकी दोनों बेटियों को रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर की है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए गजानंद को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार गजानंद ने कुछ दिन पूर्व श्रवण लाल से यह कहकर पैसे लिए थे कि वह उसकी बेटियों की नौकरी लगवा देगा।
विज्ञापन
इसके बाद वह लगातार पीड़ित को बहाना बनाकर टालता रहा है। लेकिन जब श्रवण लाल ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी मुकर गया। आरोपी ने श्रवण लाल को कह दिया कि उसे पैसों की जरुरत थी इसलिए उसने पैसे अपने काम के लिए खर्च कर लिए। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई है।