फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   one died after speedy truck crushed 2 bikers in jodhpur rajasthan

बेकाबू रफ्तार ने छीन ली युवक की जिंदगी

Tue, 31 Oct 2017 02:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 31 Oct 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
one died after speedy truck crushed 2 bikers in jodhpur rajasthan
मृतक का शव और फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
तेज रफ्तार ट्रक ने अपना कहर दिखाते हुए एक बाइक सवार को रौंद डाला जिसके बाद युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


जोधपुर शहर के भदवासिया परिहार नगर रोड पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। वहीं तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने अस्पताल में पहुंचाया।

हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिससे एकबारगी मार्ग पर यातायात जाम के हालात बन गए। हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजीएच मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त गौतम विश्नोई के रूप में हुई है। वहीं अभी तक दूसरे बाइक सवार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed