फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   One day workshop organized by FICCI

हमें खुद लेनी होगी परिवर्तन की जिम्मेदारी- अरोन

Thu, 18 May 2017 05:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 18 May 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
One day workshop organized by FICCI
कार्यक्रम में बोलते हुए वक्ता दीपांकर अरोन - फोटो : अमर उजाला
मैं अपनी जिंदगी का डिजाइनर हूं। मुझे इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि बेहतर सोचें, आगे सोचें, समाधान सोचें और खुश रहें, ये कहना था दीपांकर अरोन का। अरोन भारत सरकार के सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क और सेवाकर के अपर आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। वे फिक्की की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजि एक दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने ये भी कहा की सिर्फ नियमित नौकरी करने से काम नहीं चलेगा, हमें पहल करनी होगी, परिवर्तन की जिम्मेदारी लेनी होगी और खुश रहना होगा तभी ऑफिस में उत्साह की भावना आएगी।
विज्ञापन


एक दिवसीय कार्यशाला में तपसदास मोहापात्रा ने कहा कि सुखी और खुश रहने वाला मन काम की क्षमता को बढ़ाता है। कुछ लोग काम पर सिर्फ अपना हार्डवेयर रूपी शरीर लेकर पहुंचते हैं  पर अपना सॉफ्टवेयर रुपी मन घर पर ही छोड़ आते हैं। इसके पीछे खाली उनके कौशल में कमी ही कारण नहीं है जबकि उनके मन में उत्साह की कमी भी इसका बड़ा कारण है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया की कभी-कभी नियमित नौकरी और अन्य मुद्दों से हमारी ऊर्जा इतनी नष्ट हो जाती है कि हम जीवन के प्रति उत्साह खो देते हैं। जब यह कुछ समय के लिए दोहराया जाता है तो यह हमारी आदत का हिस्सा बन जाता है और खराब रवैये, प्रदर्शन और तनावपूर्ण रिश्तों के रूप में प्रकट होने लगता है। इस वर्कशॉप में राज्य भर से आए करीब 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed