{"_id":"598aec5d4f1c1bd5708b45f0","slug":"old-woman-donated-her-pension-for-flood-affected-people-in-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा का बड़ा कदम, बाढ़ पीड़ितों के लिए दे दी अपनी पूंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा का बड़ा कदम, बाढ़ पीड़ितों के लिए दे दी अपनी पूंजी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 09 Aug 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
बाड़मेर जिला कलेक्टर को अपनी पेंशन दान करती बुजुर्ग महिला भंवरी देवी
- फोटो : amar ujala
बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ हर तरफ से मदद के लिए हाथ उठ रहे हैं। एक वृद्धा की ओर से दी गई सहायता को देखकर हर कोई उसके जज्बे को सलाम कर रहा है।
आज बाड़मेर कलेक्ट्रेट में उस समय सेवा की भावना और जज्बे का सलाम करता नजर आया, जब एक महिला भंवरीदेवी अपनी वृद्वावस्था पेंशन के एक हजार रुपए बतौर सहायता बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते को देने के लिए पहुंची।
सेवा की भावना एवं उसके जज्बे को देखकर जिला कलक्टर भी भाव विभोर हो गए और उन्होंने भंवरीदेवी का आभार जताया। बाड़मेर जिले में पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि से हजारों परिवारों के आशियाने ढह गए। कई गांवों में पानी भरने से सैंकड़ो लोगों को जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। इनकी मदद के लिए जिला प्रशासन के साथ विभिन्न समाजिक संगठन भी प्रयास कर रहे हैं।